दरअसल, सोशल मीडिया ट्विटर पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा है कि अखिलेश यादव का साथ छोड़ शिवपाल यादव का हाथ थामेंगे आजम खान। इस पोस्ट के वायरल होते ही समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया है। वहीं समाजवादी पार्टी से शिवपाल यादव के जाने के बाद अब आजम खान के भी जाने की चर्चा तेज हो गई है। ट्विटर पर वायरल हो रही इस पोस्ट को देखकर समाजवादियों में खलबली मच गई है।