2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुर्का पहनकर घर में घुसे बदमाश, महिला के साहस के सामने उनका हुआ यह हाल

इस महिला के साहस की तारीफ कर रहे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 8:38 AM IST

meerut

बुर्का पहनकर घर में घुस आए थे बदमाश, महिला के साहस के सामने उनका हुआ यह हाल

मेरठ। लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बदमाश अब महिलाओं का हुलिया भी बनाने लगे हैं। बुरका पहनकर घर में घुसे युवकों को महिला समझा और जब उन्होंने लूट की कोशिश की तो घर की महिला ने मोर्चा लेते हुए बदमाशों से भिड़ गई।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश के खास सिपाही के नेतृत्व मेंं हुआ बिल्कुल अलग अंदाज में प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

बुर्का पहनकर घर में घुस आए थे बदमाश

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े सपा नेता एवं स्कूल संचालक के घर में घुसकर लूटपाट का प्रयास किया। एक महिला की हिम्मत के आगे बदमाश पस्त हो गए और भाग गए। बदमाश बुर्का पहनकर घर में घुसे थे। पीड़ित सपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र की रशीदनगर कालोनी निवासी लियाकत का आरएबी इंटर कॉलेज है लियाकत की पत्नी नूरीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे मोहम्मद साद के साथ घर पर थी। उसी समय बुर्का पहनकर दो युवक उनके घर में दाखिल हुए। पहले तो महिला ने समझा कि महिलाएं है, लेकिन जैसे ही उन्होंने तमंचा निकाला और मर्दो की आवाज में सोने चांदी के जेवरात मांगे तो वह समझ गई। मोहम्मद साद को आरोपितों ने गन प्वाइंट पर ले लिया।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में ईद पर नमाज का होगा यह समय, निकलना जरा संभलकर

महिला ने धक्का देकर मचाया शोर

महिला को धमकी दी गई कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसकी हत्या कर देंगे। जिसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाई और एक बदमाश को धक्का दे दिया और शोर मचा दिया। महिला के शोर की आवाज सुनकर बाहर सब्जी बेच रहा एक युवक भी अंदर घुस गया। इस युवक को देखकर आरोपित फरार हो गए। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि लियाकत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः 'नौतपा' की वजह से अभी दस दिन आैर रहेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषियों ने इसका असर कम करने के बताए ये उपाय

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश