मुन्ना बजरंगी की सोमवार सुबह को हत्या के आरोपी सुनील राठी को शुक्रवार को बागपत जेल से फतेहगढ़ की सेट्रल जेल ले जाने के लिए बाकायदा वीआर्इपी इंतजाम किया गया था। शनिवार को कड़ी सुरक्षा में पुलिसकर्मी को फतेहगढ़ जेल में ले जाने के लिए रवाना हुए। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि राठी को ले जाने के लिए सीआे राजीव सिंह के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर,दो दारोगा,चार हेड कांस्टेबल,आैर ग्यारह कांस्टेबल को टीम बनार्इ गर्इ। करीब 20 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में राठी को कुल पांच वाहनों के काफिले से फतेहगढ़ जेल ले जाया गया। इसबीच काफिले में सीआे राजीव की गाड़ी सबसे आगे उसके बाद सुनील राठी का व्रज वाहन आैर उसके पीछे पुलिस की गाड़ियां रही।इस दौरान राठी के वाहन के शीशे में भी काले थे। वहीं इतनी भारी सुरक्षा के बावजूद राठी के दूसरी जेल पहुंचने तक अधिकारियों की भी सांसे अटकी हुर्इ थी। राठी की जेल बदलने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली।