
बागपत में 22 स्थानों पर दिन-रात कर रही है चोरी, सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे आप
बागपत. जिले में एक साथ 22 स्थानों पर दिन-रात चोरी की वारदात हो रही है, लेकिन इन चोरों को कोई भी रोकने-टोकने वाला है। पत्रिका की पड़ताल में जो सच सामने आया है, उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यह चोरी कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि जनपद पुलिस की ओर से की जा रही है। इस चोरी के खिलाफ न तो आज तक किसी ने आवाज उठाई है और न ही पीड़ित विभाग ने मामले की शिकायत की। वहीं, इस चोरी के लिए जिम्मेदार पुलिस विभाग के अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे हैं, जबकि जिले के अंदर इस चोरी ने हंगामा खड़ा कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः हापुड़ में गौकशी के आरोप में पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिए गए कासिम के भाई पर जानलेवां हमला
बता दें कि बागपत जिले में एक विभाग ऐसा है, जिसने जनपद के तीन हजार से अधिक लोगों पर चोरी का मुकदमा किया है। इस मुकदमे को लिखाने में पुलिस ने एक मिनट की भी देरी नहीं की और तीन हजार से अधिक लोगों के खिलाफ तुरंत मुकदमे कायम कर दिए। लेकिन जो खुलास पत्रिका करने जा रहा है, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। आपको बता दें कि जो तीन हजार से अधिक मुकदमे बागपत जिले में कायम किए गए हैं, ये सब बिजली विभाग की ओर से लोगों के खिलाफ किए घए हैं। अगर कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी करता है तो सूचना मिलते ही बिजली विभाग की ओर से छापेमारी की जाती है। इस दौरान जो लोग बिजली चोरी करते पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमे कायम कर दिये जाते हैं। लेकिन जनपद में एक सरकारी विभाग ऐसा भी है, जो एक साथ 22 से अधिक स्थानों पर बिजली चोरी कर रहा है। उसके खिलाफ आज तक बिजली विभाग ने न तो बिजली चोरी का मुकदमा कायम कराया और न ही आज तक कोई नोटिस दिया है।
दरअसल बिजली चोरी करने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद पुलिस विभाग है। जिस पुलिस विभाग ने तीन हजार से अधिक लोगों पर बिजली चोरी करने का मुकदमा कायम किया है। उसी की चोरी को लेकर जब पत्रिका खुलासा किया तो सभी अधिकारी मामले से कन्नी काट गये। बागपत जिले में 22 पुलिस चौकीयां और चेक पोस्ट है, जिन पर बिजली चोरी होती है। सभी पर बिजली की लाईन खिंची गयी है, लेकिन बिजली का कनेक्शन अधिकांश के पास नहीं है। इस बारे में जब एएसपी बागपत राजेश कुमार से बात की गई तो वो मामले से कन्नी काट गए और जवाब नहीं दे सकें। वहीं, जब इस मामले में बिजली अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया । लेकिन सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में एक भी पुलिस चौकी पर बिजली के कनेक्शन नहीं है। यानी सभी पुलिस चौकीयों पर बिजली चोरी हो रही है। सवाल यह है कि अगर जनपद में इतने स्थानों पर पुलिस विभाग चोरी कर रहा है तो उर्जा निगम उनके खिलाफ कोई कदम क्यों नही उठाता है, जबकि आम नागरिकों के खिलाफ मुकदमा लिखने में एक पल की देरी नहीं की जा रही है।
शासन से स्वीकृत नहीं है एक भी पुलिस चौकी
इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात यह भी है कि जनपद में 22 पुलिस चौकीयां खोली जा चुकी है, लेकिन शासन से एक भी पुलिस चौकी की अनुमति नहीं है। जिला स्तर पर इन पुलिस चौकीयों को खोला तो गया है, लेकिन इनमें बिजली का कनेक्शन लेना किसी ने जरूरी नहीं समझा। जबकि सभी चौकीयों पर वायरलेस सेट रखे गये हैं और उनको चार्ज करने के लिए बैटरी और बिजली तक के इंतजाम हैं। मामले को लेकर जब एएसपी राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया।
Published on:
2 Sep 2018, 4:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.