
Bharat Bandh: यहां कांग्रेसी बंट गए गुटों में, बाजार बंद कराने गए तो बेअसर रही इनकी गुजारिश
मेरठ। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों का बंद यहां प्रदर्शन के दौरान गुटोें में बंटने की भेंट चढ़ गया। बाजार बंद कराने के नाम पर सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने बाजारों में घूमकर दुकानदारों से बंद करने की गुजारिश की, लेकिन बाजार बंद नहीं हुए। सिर्फ वही बाजार बंद रहे, जहां सोमवार को साप्ताहिक बंदी रहती है। दोपहर तक कांग्रेसियों के चला बंद पूरे समय बेसर ही रहा।
यह भी देखेंः मेरठ में कांग्रेस का भारत बंद बेअसर, बाजार खुले
पेट्रोल-डीजल की कीमतों से कराह रही जनता
सोमवार को कांग्रेसी शहर के कर्इ क्षेत्रों में टोलियों में एकत्र हुए। कमिशनरी चौक, साकेत, गोल मार्केट, घंटाघर, हापुड़ अड्डे समेत अन्य स्थानाें पर कांग्रेसी एकत्र हुए आैर लोगों से पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ व्यापारियों से दुकानें बंद करने की गुजारिश की, लेकिन कांग्रेसियों की इस गुजारिश का उन पर कोर्इ असर नहीं पड़ा आैर शहर में बंद का असर बेअसर रहा। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गर्इ है। पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता कराह रही है। उनका कहना है कि मोदी सरकार जनता के हितों को बिल्कुल ख्याल नहीं रख रही है।
यह भी देखेंः गाजियाबाद में भारत बंद का मिलाजुला असर दिखाई दिया
प्रदर्शन के दौरान गुटों में बंट गए
बंद के दौरान मेरठ के कांग्रेसी एक सूत्र में नहीं बने रह पाए आैर प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेता आैर कार्यकर्ता कर्इ खेमों में बंटे नजर आए। यही वजह रही कि न तो कांग्रेसी पुरजोर प्रदर्शन कर पाए आैर न ही शहर में बंद को सफल नहीं करा पाए । बंद के दौरान प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, डा. संजीव अग्रवाल, अभिमन्यु त्यागी, मंजीत सिंह कोछड़, मनोज त्यागी, ज़िला प्रवक्ता अखिल कौशिक, अशोक भारती, अनिल शर्मा, योगी जाटव, अरुण कुमार, सुनील दास, एडविन, डा. प्रभात, सुरेंद्र फौजी आदि शामिल रहे।
Published on:
10 Sep 2018, 2:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.