मेरठ। टीम इंडिया के स्टार स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी गेंदबाजी के कारण देश-विदेश में तो छाया ही रहता है, लेकिन भुवनेश्वर की शादी के बाद से एक और खबर के कारण अब भुवनेश्वर सुर्खियों में छा गया है। एशिया कप से वापस लौटने के बाद से मीडिया जगत में खबर छाई है कि भुवनेश्वर कुमार पिता बनने वाले हैं उनकी पिता बनने की खबरें मुंबई और दिल्ली के मीडिया जगत में प्रमुखता से छाई। भुवनेश्वर ने भी खबरों को पढ़ा। भुवनेश्वर के साथ ही एक अन्य भारतीय क्रिकेटर के पिता बनने की खबर भी आई। वह भारतीय क्रिकेटर हैं भारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा। देश के दोनों क्रिकेटरों के पिता बनने की खबरों से प्रशंसकों की बधाई संदेशों का तांता लग गया।