दक्षिण अफ्रीका के दौरे से भुवनेश्वर लौटे हैं। टेस्ट, वनडे आैर टी-20 तीनों फार्मेंटों में गेंद आैर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के बाद भुवनेश्वर लौटे हैं। पिता किरनपाल सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर के इस प्रदर्शन से सभी खुश हैं आैर चाहते हैं कि वह आने वाले समय में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करे आैर देश को जिताए। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर की ससुराल में पहली होली है, तो दोनों परिवारों में हाेली को लेकर काफी उत्साह है।