मेरठ। आम चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा सरकार सभी जातियों और समाज को साधने का भरपूर प्रयास कर रही है। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम जो भी हो, लेकिन भाजपा की आम चुनाव की तैयारियों पर इसका जरा भी असर देखने को नहीं मिल रहा। अब भाजपा ने बंजारा जाति को साधने की पहल की है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है कि इस समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करवा दिया जाए। जिससे इस समाज को भी आरक्षण का लाभ मिल सके। माना जा रहा है कि ऐसा कर सरकार इस समाज की वोटों को भाजपा के पक्ष में करना चाहती है।