चेम्बर ऑफ कामर्स में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
भारतीय जनता पार्टी के नेता विनीत अग्रवाल शारदा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उप्र में पहुंचे। भाजपा नेता ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संयोजक सुनील प्रताप, महामंत्री सर्वेस कुमार सर्राफ, विकास अग्रवाल सहित उद्यमियों एवं व्यापरियों को केंद्र में भाजपा द्वारा चार साल में किए गए काम एवं सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका भेंट की। इस दौरान व्यापरियों एवं उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए शारदा ने कहा कि यह व्यापारी, उद्यमी एवं देश की समस्त जनता के लिए गौरव की बात है। उनके दर्द, उनकी परेशानी को समझने वाली सरकार आज केन्द्र में है।