आईपीएल और अन्य कई अंतराष्ट्रीय किक्रेट सीरिज में अपनी धाक जमाने वाले क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ के भामाशाह मैदान से क्रिकेट की एबीसी सीखी थी।भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट क्रिकेट, वनडे मैच और आईपीएल सहित टी-20 मैचों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।जब भी भारतीय टीम को इस गेंदबाज की जरूरत बल्लेबाजी में पड़ी।वहां भी उन्होंने अपने बल्ले से रनों की बौछार की। भुवनेश्वर कुमार पूर्व में रणजी ट्रॉफी के मैचों में शतक लगा चुके है।उन्होंने यह शतक मेरठ के बल्ले से ही लगाए।आईपीएल में भी भुवनेश्वर कुमार ने मेरठ के बल्लों से चौके-छक्कों की बौछार की थी।भुवी ने मेरठ के जिस मैदान पर खेलना सीखा।अब वह उसी क्षेत्र कंपनी का बैट इस्तेमाल नहीं करेंगे।इसकी जगह अब उन्होंने जालंधर की कंपनी से करार कर लिया है।