
मिशन 2019: यूपी में भाजपा इस शहर से चुनावी शंखनाद करने जा रही, जुटेंगे दिग्गज पार्टी नेता
मेरठ। अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा ने बड़ा दांव खेला है आैर यूपी में लोक सभा चुनाव की तैयारियां वहां से शुरू करने का निर्णय लिया है जहां किसानों का वर्चस्व है। लोक सभा उपचनुाव में कैराना सीट गंवाने के बाद पार्टी हार्इकमान के जेहन में वेस्ट यूपी आ चुका है। इसी के मद्देनजर लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मेरठ में 11 व 12 अगस्त अायोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यकारिणी के समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे। इससे वेस्ट यूपी में भाजपा नए सिरे से किसानों, दलित समेत हर वर्ग को अपने पक्ष में करने की तैयारियां करेगी, ताकि अगले साल नरेंद्र मोदी सरकार दोबारा सत्ता संभाले।
चुनाव में जीत के लिए तैयार होगी स्ट्रैटेजी
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मेरठ की क्रांति धरा पर 11 व 12 अगस्त को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में अगले लोक सभा चुनाव को लेकर यूपी में पार्टी की स्ट्रैटेजी तैयार होगी। इसलिए इसमें सभी प्रमुख लोगों के आने की संभावना है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वेस्ट यूपी में वह भी मेरठ में आयोजन का फैसला भाजपा के लिए मायने रखता है। यहां बैठक आयोजित कराने का मतलब गन्ना किसानों, दलित वर्ग, ध्रुवीकरण, तीन तलाक समेत कर्इ एेसे मुद्दे हैं, जिनके जरिए भाजपा लोगाें को अपने करीब करने की कोशिश करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मेरठ में होने से वेस्ट यूपी के भाजपा नेता बहुत उत्साहित हैं। भाजपा नेता विनीत शारदा का कहना है कि यूपी नरेंद्री मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मेरठ में यह बैठक होना काफी अच्छा रहेगा।
Published on:
19 Jul 2018 10:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
