हालांकि, विधायक संगीत सोम इस मामले में पूरी तरह से अपने बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने दबी जुबान में यह भी कहा कि पुलिस का काम पुलिस करेगी और साथ ही वह यह भी इशारा दे रहे हैं कि यह कहीं ना कहीं उनकी छवि खराब करने का भी मकसद हो सकता है, लेकिन इस बात पर जब पत्रिका संवाददाता ने पूछा तो कुछ भी साफ साफ बोलने से मना कर दिया, लेकिन इशारों-इशारों में यह बात भी कह दी कि कहीं ना कहीं यह पूरा मामला किसी राजनीति से जरूर प्रेरित था।