31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की कोठी पर बम फेंकने के बाद फायरिंग करके भागे, आतंकी हमले से भी जोड़ रही पुलिस

सरधना विधायक की मेरठ कैंट स्थित कोठी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मचाया शोर, इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हुए तीन संदिग्ध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Sep 2018, 8:33 AM IST

meerut

भाजपा फायरब्रांड विधायक संगीत सोम की कोठी पर बम फेंकने के बाद फायरिंग करके भागे, पुलिस आतंकी हमले से भी जोड़ रही

मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड सरधना विधायक संगीत सोम की मेरठ कैंट में माल रोड स्थित कोठी पर तीन अज्ञात लोग बुधवार की देर रात हैंड ग्रेनेड बम फेंकने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए। संगीत सोम के जेड श्रेणी सुरक्षाकर्मियों के शोर मचाने के बाद तीन अज्ञात लोग फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। कैंट क्षेत्र में इस सनसनीखेज घटना से सेना आैर पुलिस प्रशासन में अफरातफरी मची है, क्योंकि मेरठ कैंट क्षेत्र बेहद सुरक्षित माना जाता है। एेसे में हैंड ग्रेनेड बम व फायरिंग से हड़कंप है। मौके पर एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी सिटी रणविजय सिंह समेत पुलिस अफसर देर रात यहां घटना की खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन इस घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन थे, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसे आतंकी हमले की आशंका से जोड़कर भी जांच कर रही है। पुलिस को जांच में फेंका गया हैंड ग्रेनेड खाली मिला है।

यह भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी हत्याकांड का खुलासा करने के लिए योगी सरकार ला रही ये नई मशीन

स्विफ्ट कार में आए थे तीन संदिग्ध

सरधना विधायक संगीत सोम को जेड श्रेणी सुरक्षा मिली हुर्इ है। उनकी सुरक्षा में हर वक्त सात सीआरपीएफ जवान आैर आठ स्थानीय पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में लगे हुए हैं। संगीत सोम बुधवार की रात करीब पौने बारह बजे मेरठ कैंट माल रोड स्थित अपनी कोठी पर लौटे थे। सुरक्षाकर्मी संजीव भारती ने बताया कि करीब 12.45 बजे स्विफ्ट कार में तीन संदिग्ध सवार थे। कार रुकते ही एक युवक उतरा आैर उसने कोठी के अंदर बम फेंक दिया। उसने यह देखकर सिक्योरिटी रूम के अन्य सुरक्षाकर्मियों को आवाज दी आैर सभी दौड़कर वहां पहुंचे तभी तीनों फायरिंग करते हुए कार से फरार हो गए। इस फायरिंग में चार गाेलियां चली। इनमें से एक सिक्योरिटी रूम आैर तीन गोलियां दरवाजे पर लगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस जनपद के बैंकों में सुरक्षा का मिला यह हाल, जांच करने गर्इ पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

फेंका ग्रेनेड खाली निकला

मौके पर पहुंचे एसएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि विधायक संगीत सोम की कोठी पर फेंका गया हैंड ग्रेनेड खाली मिला है आैर सिक्योरिटी रूम आैर मुख्य दरवाजे पर गोलियों के निशान मिले हैं। कैंट क्षेत्र व आसपास इनकी तलाश करार्इ गर्इ है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विधायक संगीत सोम का कहना है

विधायक संगीत सोम का कहना है कि वह सो रहे थे। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद मेरी आंख खुली तो बाहर आकर इसका पता चला। सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश