2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के इस सांसद ने राम मंदिर पर कह दी यह अहम बात

राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार फलावदा पहुंचे विजय पाल तोमर

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। भाजपा के नव निर्वाचित सांसद विजय पाल तोमर ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राम मंदिर मुद्दा हिन्दुआें की आस्था के साथ जुड़ा हुआ है। राम मंदिर का निर्माण भाजपा के एजेंडे में सर्वोपरि है। नव निर्वाचित सांसद इन दिनों मेरठ के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा की नीतियांं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने का काम भी कर रहे हैं। भाजपा के 'गांव जोड़ो' अभियान के तहत वह काम कर रहे हैं। फलावदा के भाजपा नेता स्वर्गीय ब्रहम सिंह सैनी के आवास पर पहुंचे राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने कहा कि राम मंदिर मुद्दा आस्था से जुड़ा हुआ है, लेकिन कोर्ट के आदेश का सम्मान भी सर्वोपरि है। इस मामले में भाजपा हाईकमान के लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर दूसरे पक्ष से भी वार्ता कर रहे हैं, जल्द ही अच्छा परिणाम आएगा। इससे पूर्व सैनी जागृति मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज सैनी के नेतृत्व में सांसद का लोगों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों से किया जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः 500 माला आैर 54 वाहनों का काफिला...इस निशानेबाज के स्वागत ने पीछे छोड़ा यूपी के मंत्रियों को!

सांसद बोले कांग्रेस लगा रही अड़ंगा

सभासद से लेकर राष्ट्रपति तक भाजपाई राज होने के बावजूद मंदिर निर्माण नहीं होने के सवाल पर राज्य सभा सांसद विजयपाल तोमर ने कहा कि कांग्रेस कोर्ट का निर्णय आने में अड़ंगा लगा रही है। भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे स्वर्गीय ब्रहम सिंह सैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई उज्ज्वला योजना के तहत हर रसोई में गैस कनेक्शन तथा घर-घर बिजली पहुंचाकर बाबा भीमराव साहब आंबेडकर की नीति पर गरीब, कमजोर की मदद करने का काम किया है। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ दलित हुए अल्पसंख्यक समाज को मिला है। दूसरे राजनीतिक दल बाबा साहब के नाम पर वोट बटोरते रहे हैं, लेकिन किसी भी दल ने दबे, कुचले, अति पिछड़े, दलित, गरीब वर्ग के लोगों को आज तक किसी योजना का लाभ नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका विकास सबका साथ योजना चलाकर सभी लोगों को लाभ दिलाने का कार्य किया है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः मेरठ की इस बहू ने लगातार चौथी बार कर दिया कमाल, ससुराल में हर कोर्इ सराह रहा

यह भी पढ़ेंः किसानों की परवाह करने वाले जरा इनकी फसल पर नजर डाल लें, धरती पुत्र खुद सड़क पर फेंक रहे!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग