मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का वातावरण बदला है, व्यापारी सुशासन चाहता है आैर वह उसे मिल रहा है। प्रदेश में अराजकता खत्म हुर्इ।उन्होंने कहा कि पर्व आैर त्योहारों पर प्रतिबंध नहीं लगा करते, इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं कांवड़ यात्रा। कर्इ लोगों ने कहा कि डीजे आदि पर प्रतिबंध लगाने के लिए काफी कहा, लेकिन मैंने कोर्इ प्रतिबंध नहीं लगने दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों विकास की कर्इ योजनाआें को शुरू किया है, यहां का वातावरण बदला है आैर उद्यमी प्रदेश में निवेश करने लगे हैं।