मेरठ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 2019 लोक सभा चुनाव का हाइवे उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इसलिए अभी से जुट जाएं, इसमें यहां के कार्यकर्ताआें की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। एनएच- 58 बार्इपास स्थित सुभारती विश्वविद्यालय के आॅडीटाेरियम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है। बड़े उद्यमी यहां निवेश कर रहे हैं, साथ ही सरकार की विभिन्न विकास योजनाएं चल रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस प्रदेश में अपराधाें का बोलबाला था, लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधी अपराध करने से पहले सोचते हैं कि अपराध करें या नहीं, उनके दिमाग में आज दहशत है।