1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेई बिजली घर में कर रहा था कुछ ऐसा काम किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

बागपत जिले खेकड़ा कस्बे का सनसनीखेज मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 May 2018, 9:33 AM IST

baghpat

जेई बिजली घर में कर रहा था कुछ ऐसा काम किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया वायरल

बागपत. विद्युत निगम के जेई का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खेकड़ा नगर पालिका सभासद ने दोषी जेई को तत्काल सस्पेंड करने व उसके विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर विद्युत उपखंड कार्यालय पर आमरण अनशन करने की चेतावनी भी दी है। इसको लेकर कस्बे के लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। शुक्रवार को विभागीय अधिकारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- प्‍यार परवान न चढ़ा तो प्रेमी-प्रेमिका ने कुछ इस तरह लगाया मौत को गले, देखने वालों के उड़ गए होश

ज्ञात हो की जनपद के खेकड़ा कस्बे में विद्युत विभाग की मनमानी काफी समय से चल रही है। कभी मीटर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तो कभी बिल जमा न करने वालों को कारवाई का डर दिखाकर उनसे अवैध वसूली की जाती रही है। इसको लेकर लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बल्कि शिकायत करने वालों के खिलाफ ही मुकदमे दर्ज कर दिए गए। लेकिन, अब एक पीड़ित ने विद्युत विभाग के जई का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल कर दिया है। गुरुवार शाम फेसबुक पर वायरल वीडियो में खेकड़ा विद्युत विभाग मे तैनात एक जेई उपभोक्ता से रिश्वत लेते दिखायी दे रहे हैं। वीडियो कस्बे के बिजली घर का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद पति के सामने पत्नी का खुलासा, टीनएज में 7 युवकों ने किया था 4 साल तक गंदा काम, जानिये फिर क्या हुआ

इस मामले में नगर पालिका सभासद सुधीर धामा एडवोकेट का कहना है कि उक्त जेई बेहद भ्रष्ट है और उपभोक्ताओं से आए दिन अवैध वसूली करता है। सभासद ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के अंदर उक्त जेई को वरिष्ठ अधिकारी बर्खास्त नहीं करते तो वह नगर पालिका के सभी सभासदों व नगरवासियो के साथ उग्र आंदोलन करेंगे। विद्युत उपखंड कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। फिलहाल फेसबुक पर वायरल वीडियो क्षेत्र भर मे चर्चा का विषय बना है। इस संबंध मे विभागीय एसडीओ डीपी सिंह का कहना है कि वह वीडियो को देखकर ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। यदि उनका कोई अधिकारी किसी अवैध कार्य मे संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश