मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी। विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है, जब मुख्य परीक्षाएं इतनी जल्दी हो रही है। इससे पहले यूपी बोर्ड ने रिकार्ड तोड़ अपनी परीक्षा मार्च के स्थान पर फरवरी में शुरू करने की घोषणा की है। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं भी फरवरी में ही शुरू होंगी। विवि की सेमेस्टर विषयों की परीक्षाएं दिसंबर के पहले सप्ताह में कराने की तैयारी है।