मेरठ। मुख्यमंत्री की एंटी रोमियाे स्कवायड कहां है आैर क्या कर रही है, यह रोजाना यहां छेड़खानी की घटनाआें से साफ पता चलता है। स्कूल-कालेज, बस अड्डों, मुख्य बाजारों में बेटियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सीएम की एंटी रोमियो स्कवायड हर जगह से गायब है। एेसा ही एक मामला रविवार को देखने में आया। नवरात्रि के दिन चल रहे हैं, बाजारों में चहल-पहल एक युवती आबूलेन बाजार में खरीदारी करने आयी थी। घर वापस लौटते हुए उसके साथ यह घटना हुर्इ। आॅटो में कान की लीड लगाकर बैठी एक युवती पर कमेंट्स करना युवक को भारी पड़ गया। गाने सुनने में तल्लीन युवती ने पहले तो कुछ नहीं कहा, लेकिन जब उसने युवक की हरकतों पर नजर डाली तो आग बबूला हो उठी और फिर उसने जो किया उसको देखकर राह चलते लोग भी रुक गए।