मेरठ। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (Air Pollution) को देखते हुए शासन भी चौकन्ना हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार की रात वीडियो कांफ्रेंसिंग करके सभी जिलाधिकारियों व अफसरों से वायु प्रदूषण पर नियंत्रण (Air Pollution Control) के आदेश दिए हैं। इसके बाद से जिलाधिकारी भी अलर्ट मोड में आ गए हैं। इसके साथ-साथ स्कूलों ने अपने बच्चों को मास्क लगाकर आने के लिए फिर अपील की है। इसके लिए स्कूल परिसर के पेड़-पौधों और ग्राउंड में छिड़काव करने की कवायद शुरू की है। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों, दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता खराब होने के कारण कई शहरों और देहात क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी बढ़ा हुआ है।