26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CCSU समेत यूपी की सभी यूनिवर्सिटी में कॉमन सिलेबस हुआ लागू

Highlights- सभी यूनिवर्सिटी में होगा 70 प्रतिशत काॅमन और 30 फीसद स्थानीय सिलेबस- शासन स्तर पर गठित कुलपतियों की गठित कमेटी में लिया फैसला- कॉमन सिलेबस तैयार कर सीसीएसयू भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2020, 10:43 AM IST

ccs-university-meerut.jpg

मेरठ. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यलय समेत प्रदेश के सभी विवि में अब कॉमन सिलेबस लागू रहेगा। अब जो सिलेबस चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र पढ़ेंगे, वहीं सिलेबस अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के छात्रों को पढ़ना होगा। मतलब प्रदेश के सभी विवि का सिलेबस अब कॉमन होगा। प्रदेश शासन ने कॉमन सिलेबस तैयार कर सीसीएसयू को भेज दिया है। इस सिलेबस में 70 प्रतिशत सिलेबस सभी विवि का काॅमन होगा। जबकि 30 प्रतिशत सिलेबस स्थानीय होगा, जो कि विवि अपने स्तर से लागू करेंगे।

यह भी पढ़ें- दारुल उलूम वक्फ देवबंद ने लिया नए शिक्षण सत्र में दाखिलाें को लेकर बड़ा फैसला

दरअसल, स्नातक स्तर पर कॉमन सिलेबस लागू किया जाना है। इसके लिए शासन स्तर पर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की एक कमेटी बनाई गई थी। इसमें सभी विवि को अलग-अलग विषय के कॉमन सिलेबस तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। सभी विवि सिलेबस तैयार कर शासन को भेजा था। इस कॉमन सिलेबस को शासन ने तैयार करके सभी विवि को भेज दिया। चौधरी चरण सिंह विवि में भी कॉमन सिलेबस का प्रारूप भेजा गया है। शासन ने सीसीएसयू से 70 फीसद काॅमन सिलेबस और 30 फीसद अपनी स्थानीय जरूरत के हिसाब से कोर्स तैयार करने को कहा गया है।

इस बारे में विवि के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार का कहना है कि शासन ने काॅमन सिलेबस लागू किया है। इस सत्र से ही काॅमन सिलेबस लागू किया जाएगा। विवि ने सभी विभागाध्यक्षों को इसका फार्मेट भेज दिया है। विवि के बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक होगी। इसमें काॅमन सिलेबस के साथ स्थानीय जरूरत के हिसाब से कुछ विषय जोड़े जाएंगे। इसके बाद एकेडमिक काउंसिल और एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक के बाद सीसीएसयू अपना सिलेबस शासन को भेजेगा।

यह भी पढ़ें- Greater Noida: 11 दिन के नन्हे मेहमान ने दी कोरोना को मात, लोगाें ने तालियां बजाकर किया स्वागत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग