संक्रमण इतनी तेज गति बढ़ रहा है कि इसकी रिकवरी रेट जो डेढ़ पूर्व 99 प्रतिशत के करीब पहुंच चुकी थी वह घटकर 90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यही स्थिति कुल सक्रिय केसों की है। मात्र एक माह के भीतर मेरठ में कुल सक्रिय केसों की संख्या 50 गुना अधिक बढ़ गई है। महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक आदि राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्यादा भयावह है। ऐसे में इन राज्यों से आने वालों की मेरठ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड टेस्टिंग कराई जा रही है।