सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भ्रमण किया। कुल मिलाकर 382 टीमों ने 24 क्षेत्रों में 49,661 घरों का भ्रमण किया कर 2,65,189 आबादी में सर्वे किया। इनमें पांच संदिग्ध लोगों को सुभारती मेडिकल कालेज और 310 को होम क्वारंटाइन में रखा गया। सोमवार को कुल 17 सैंपलों की जांच की गई, इनमें से छह कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह कुल कोरोना पॉजिटिव के 19 मामले हो गए हैं।