मेरठ। तबलीगी जमात के दिल्ली स्थित मरकज में कोरोना वायरस के मामले पाये जाने पर प्रशासन तबलीगी को लेकर सतर्क हो गया है। बता दें कि मेरठ के गांव काशी में एक मौलवी के घर रुके दूसरे प्रदेश से आयी तबलीगी जमात की सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने तबलीगी जमात के सदस्यों की जानकारी की। थाना परतापुर क्षेत्र के ग्राम काशी में दूसरे प्रदेश से गांव में मौजूद तबलीगी जमात की सूचना पर जिला पुलिस अलर्ट हो गयी। गांव में पहुंचे सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने तबलीगी जमात के सम्बंध में जानकारी की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गांव काशी में दूसरे राज्यों के क्षेत्र से तबलीगी जमात के 14 सदस्यों मिले थे। इन सभी का चेकअप स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराया गया है। ये सभी बिल्कुल स्वस्थ हैं।