5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: मेरठ में चीन से आए 60 लोगों की मॉनिटरिंग, 12 के लिए अलग से स्वास्थ्य विभाग की टीम नियुक्त

Highlights भाई-बहन समेत तीन में लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट घर पर ही हो रही निगरानी, परिवार के लोगों से अलग रहेंगे संदिग्ध अभी तक पांच संदिग्धों की जांच हो चुकी, इनकी रिपोर्ट है निगेटिव  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 6 Mar 2020, 12:03 PM IST

meerut

mandsaur news

मेरठ। मेरठ में Corona virus की आहट मात्र से ही स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पैर फूल गए हैं, हालांकि अभी तक कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है, लेकिन आगरा में मिले 5 पॉजिटिव केस से मेरठ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कारण विभाग ने चीन से आए 60 यात्रियों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। वहीं 12 लोगों को विभाग ने सर्विलांस पर लिया हुआ है। उनकी मॉनिटरिेंग के लिए अलग से विभाग ने टीम नियुक्त की है। सभी लोग अपने घर पर हैं और स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में बना हुआ है। घर में भी इन लोगों को घर के अन्य सदस्यों से दूर रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः Coronavirus: मेरठ में भाई-बहन समेत तीन में कोरोना के लक्षण, सैंपल दिल्ली भेजे गए, कालेजों में रंग-गुलाल नहीं लगाने का आदेश

बता दें कि इटली और ईरान के पॉजिटिव मिले मरीजों के संपर्क में रहे मेरठ के युवक व उसकी बहन समेत एक महिला में कोरोना के लक्षण उभरने से स्वास्थ्य विभाग के पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। तीनों मरीजों का सैंपल जांच को एनसीडीसी नई दिल्ली स्थित लैब भेज दिया गया है। मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब के विशेषज्ञों ने मोदीपुरम से दो संदिग्ध मरीजों समेत सिविल लाइंस क्षेत्र से महिला का सैंपल लिया।

यह भी पढ़ेंः Holi 2020: होली पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द

सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि चीन, जापान, यूएसए, इटली, सिंगापुर और ईरान से आए नागरिकों की खास तौर पर स्क्रीनिंग की जा रही है। विदेश से आए पांच मरीजों में कोरोना वायरस की जांच कराई जा चुकी है, लेकिन गत गुरुवार को लक्षण वाले नए मामलों से स्वास्थ्य अधिकारी चौकन्ना हो गए हैं। जिन नए लोगों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं, ये लोग मरीजों के संपर्क में रहे हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार की शाम तक मिलने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल इनका घर पर ही उपचार चल रहा है।