5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut में चार और लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिला, क्षेत्र में फिर लॉकडाउन जैसे हालात

Highlights - स्ट्रेन-2 के चार और संक्रमित मरीज मिले- मेरठ के संत विहार को किया गया पूरी तरह से सील- कॉलोनी में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात बने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jan 2021, 10:45 AM IST

corona.png

UK dangerous coronavirus

मेरठ. ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन से जहां पूरी दुनिया में हड़कप मचा हुआ है। वहीं, मेरठ (Meerut) में इस स्ट्रेन के चार और मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। मेरठ में चार और मरीज स्ट्रेन-2 के मिलने से देश में इस नए स्ट्रेन से संक्रमित की संख्या 38 हो गई है। संत विहार मोहल्ले की रहने वाली ढाई साल की बच्ची के माता-पिता और बलवंत नगर में रहने वाले बच्ची के फूफा व 15 वर्षीय रिश्तेदार को पुष्टि हुई है। इसके बाद से पूरी संत विहार कॉलोनी को सील कर दिया गया है। कालोनी में लॉकडाउन (Lockdown) जैसे हालात बन गए हैं। वहीं कालोनीवासियों को पुलिसकर्मी रोजमर्रा की चीजें पहुंचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के 75 जिलों में पांच जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन

नए स्ट्रेन से संक्रमित इन 38 मामलों में से आठ नमूनों की पहचान नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में, 11 की पहचान दिल्ली के जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में और एक की पहचान कोलकाता के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स में हुई। इसके अलावा पांच नमूनों की पहचान पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में, तीन की हैदराबाद के सेलुलर एंड मॉलीक्यूलर बायोलॉजी में और 10 नमूनों की पहचान बंगलूरू स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज हॉस्पिटल (एनआईएमएचएएनएस में हुई।

सीएमओ डाॅ. अखिलेश मोहन ने बताया कि मेरठ में अभी तक पांच लोगों में कोरोना के नए वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले संत विहार कॉलोनी निवासी ढाई साल की बच्ची में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी। इस बच्ची के माता-पिता 14 दिसंबर की रात को दिल्ली से लौटे थे। जहां सभी का टेस्ट कराया गया था। पांचों लोग एक ही परिवार के हैं। अब तक 13 सैंपल केंद्रीय लैब भेजे गए थे, जिनमें 12 की रिपोर्ट आ गई है। सात की रिपोर्ट निगेटिव है और पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्ची की बुआ की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- नए साल में दुकानों की साप्ताहिक बंदी का आदेश लागू, जानें किस दिन कौन सी दुकान रहेगी बंद, जानें पूरी डिटेल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश