नोएडा। कैशलेस इंडिया ( cashless India ) को बढ़ावा देने में पेटीएम का बड़ा हाथ है, लेकिन उसी पेटीएम के एक अधिकारी पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। जी हां, पेटीएम के एमडी विजय शेखर शर्मा पर ये कार्रवाई की जा रही है। दरअसल मामला मेरठ का है जहां, पेटीएम खाते से फर्म के खाते में पेमेंट ट्रांसफर न होने के शिकायती प्रार्थनापत्र पर पेटीएम कंपनी के निदेशक और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।