इस दौरान उसने शामली में फर्जी सूचनाओं और दस्तावेजों के आधार पर पैन कार्ड, आधार कार्ड बनवा लिए। जिनके आधार पर भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जलालाबाद शाखा में अपने खाते खुलवाए। पुलिस ने इनके कब्जे से पासपोर्ट, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी नई दिल्ली द्वारा निर्गत एसाइलम सीकर के रूप में पंजीकरण प्रमाण पत्र, विदेशी मुद्रा, दो पासबुक भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक, एक भारतीय पैन कार्ड, दो टीएम कार्ड भारतीय नगरी नगदी ₹8030 और 4 मोबाइल फोन बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।