दरअसल नोएडा के अति व्यस्त उद्योग मार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव और जाम की स्थिति से निपटने के लिए इसे नो पार्किंग जोन घोषित किया है। नई व्यवस्था के मद्देनजर सेक्टर-01 स्थित इंडियन ऑयल बिल्डिंग से लेकर सेक्टर-11 के एचसीएल (झुंडपुरा) तक टू वे जोन, नो पार्किंग के जगह-जगह बोर्ड लगाये गये है। इसके बाद भी यदि कोई नियम का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ संख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मार्ग पर सड़क किनारे खड़े वाहनों का न सिर्फ चालान किया जाएगा,बल्कि उसे टो भी किया जाएगा। बाद में निर्धारित जुर्माना अदा करने के बाद वाहन को चेतावनी के साथ छोड़े जाने के आदेश किये गये है।