26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / नुपुर की वरमाला को तीन बार डक कर गए भुवनेश्वर, चौथी बार में मिली सफलता-देखें वीडियो

नुपुर की वरमाला को तीन बार डक कर गए भुवनेश्वर, चौथी बार में मिली सफलता-देखें वीडियो

वरमाला के लिए जब नुपुर अपने रिश्तेदारों व सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची, तो भुवनेश्वर उन्हें हाथ पकड़कर स्टेज पर लाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Nov 2017, 10:50 PM IST

bhuvi-nupur during varmala

मेरठ। गुरुवार को शादी से पहले टीम इंडिया के बेहतरीन स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आैर नुपुर की शादी समारोह शानदार आैर जानदार रहा। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों बचपन के दोस्त रहे आैर अब शादी के बंधन में बंध गए। स्वभाव से हमेशा शर्मीले स्वभाव के भुवनेश्वर ने शादी में अपना शर्मीलापन छोड़ दिया। यह सब दिखा वरमाला के समय।

वरमाला के लिए जब नुपुर अपने रिश्तेदारों व सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची, तो भुवनेश्वर उन्हें हाथ पकड़कर स्टेज पर लाए। वरमाला के वक्त भी नए भुवनेश्वर दिखे, क्योंकि जब वरमाला डालने के लिए दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े थे, तो नुपुर भुवनेश्वर के गले में माला डालने के लिए उनके सिर के पास माला लार्इ तो भुवनेश्वर ने मुस्कराते हुए अपना सिर पीछे कर लिया।

देखें वीडियो
https://youtu.be/IjGCBELPymE

भुवनेश्वर ने यह एेसा ही किया जैसे वह बल्लेबाजी के समय बाउंसर मिलने पर अपना सिर पीछे कर लेते हैं। इस तरह 'डक' भुवनेश्वर ने तीन बार किया। नुपुर भुवनेश्वर के इरादों को समझ चुकी थी, इसलिए चौथी बार नुपुर ने अपनी रणनीति बदलते हुए झटके से उनके गले में माला डाल दी, तो भुवनेश्वर खिलखिलाकर हंस पड़े, फिर नुपुर भी। जबकि भुवनेश्वर ने पहले प्रयास में वरमाला नुुपुर के गले में डाल दी।

फिर दोनों मुस्कराए आैर मेहमान भी हंसे। यही नहीं जब भुवनेश्वर व नुपुर शादी के बाद मीडियाकर्मियों के सामने पहुंचे, तो फोटो सेशन के बीच में ही भुवनेश्वर ने अपनी दुल्हन के कान में कुछ एेसा कहा कि उसने अपना सिर हिलाया। भवनेश्वर व नुपुर को रस्मों के बीच जब भी समय मिला, दोनों ने आपस में बात की। रिश्तेदारों आैर मेेहमानों को भी पता था कि दोनों बचपन के दोस्त हैं, तो उन्हें बातें करते हुए देखा तो कोर्इ रिएक्शन भी नहीं रहा।

बूस्टअप करती है नुपुर
मवाना रोड की गंगा नगर कालोनी में भुवनेश्वर व नुपुर के घर दो गली के फासले पर रहता है। दोनों के परिवार 2002 से एक-दूसरे को जानते हैं। इसलिए भुवनेश्वर व नुपुर बचपन से दोस्त हैं। सूत्रों की मानें तो नुपुर ने भुवनेश्वर को हमेशा अच्छे प्रदर्शन के लिए बूस्टअप किया। शादी से पहले तक नुपुर भुवनेश्वर को अच्छा खेलने के प्रेरित करती आयी है। शादी की रस्मों के दाैरान भुवनेश्वर व नुपुर जिस तरह से आपस में बातें कर रहे थे, उससे यह बात साबित भी हुर्इ।