एक दिन में शराब प्रेमियों ने 82 लाख की शराब खरीदकर देहात क्षेत्र की दुकानों के सभी रिकार्ड तोड़ दिए। दुकान के बाहर लाइन में लगे लोगों के बीच कई बार अफवाह उड़ी कि शराब का कोटा खत्म हो गया। जिसको लेकर लोग लाइन से बाहर दुकान के पास आ गए। इसको लेकर पुलिस का लाठियां भांजनी पड़ी। बुधवार को आज ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हॉटस्टॉप और शहरी क्षेत्र की दुकानों को छोड़कर देहात क्षेत्र की दुकानें खुली रखी गई थी। शौकीन दुकानों से खरीदकर 82 लाख रुपए की शराब पीए गए। एक दुकान की तो एक घंटे में ही शराब खत्म हो गई। अव्यवस्था होने पर पुलिस को ग्राहकों पर लाठियां तक भांजनी पड़ी।