मेरठ। मेरठ में गुरुवार को साइक्लोन 'तितली' के कहर से शास्त्रीनगर निवासी हार्ट पेंशेट रामअवतार की आट्री की मसल्स (मांशपेशियां) सिकुड़ गईं और उन्हें फिर से दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने मेरठ के मेट्रो अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने तुरंत उनकी एंजियोप्लास्टी करने की सलाह दे दी। मेरठ में 'तितली' के कहर से दिल और सांस के मरीजों पर भी जबरदस्त पड़ा। अकेले मेट्रो अस्पताल में ही दिल के करीब 17 मरीज गंभीर हालात में भर्ती कराए गए। हदय रोग विशेषज्ञ डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि जिस तरह अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ, इसमें किसी को कुछ सोचने का समय नहीं मिला। जब तक कि कोई कुछ सोच पाता तब तक मरीज अस्पताल पहुंच चुका था। चिकित्सक भी हैरान है मौसम के इस अचानक बदलाव से। उन्होंने बताया कि आने वाले मरीजों में तीन हार्ट अटैक के भी मरीज आए हैं। जिन्हें ठंड लगी और उसके बाद उन्हें अटैक पड़ गया। इसकी बड़ी वजह अचानक से तापमान का गिरना और उसका असर मानव शरीर पर पड़ना है। उन्होंने बताया कि दरअसल, हार्ट में खून की नलियों की मसल्स में तीन सतह होती हैं। बाहरी, मध्य और भीतरी। अगर अचानक से तापमान में तेजी से गिरावट हो तो बीच की मसल्स सिकुड़ती है। इससे हार्ट में खून की सप्लाई और कम हो जाती है और मरीज को दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। दिल के मरीजों की श्वास फूलने लगती है।