मेरठ जोन में 114 संवेदनशील प्वाइंट हैं जो कि मेरठ, मुजफ्फनगर, हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, गाजियाबाद और नोएडा में हैं। गाजियाबाद से लगने वाली दिल्ली की सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। एडीजी प्रशांत कुमार ने गाजियाबाद पुलिस को बार्डर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। खुद शुक्रवार सुबह से ही एडीजी प्रशांत कुमार जोन के सभी जिलों के एसएसपी के संपर्क में हैं और स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं। मेरठ में भी सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। शहर के प्रमुख चौराहों पर वज्र और पुलिस के वाहन गश्त कर रहे हैं। सुबह से ही पुलिस अलर्ट मोड पर है।