15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2020: क्रांतिकारी धनसिंह कोतवाल के गांव में होली पर आज भी कायम है नगाड़ा परंपरा

Highlights मेरठ के गांव पांचली खुर्द में होली पर है नगाड़ा परंपरा गांव में होली के तीसरे दिन होती है नगाड़ा प्रतियोगिता होली से हफ्तेभर पहले शुरू हो जाती है नगाड़ा परंपरा  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Mar 2020, 4:06 PM IST

meerut

केपी त्रिपाठी, मेरठ। विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी नगाड़ा परंपरा अब कहीं-कहीं ही देखने और सुनने को मिलती है। उसी परंपरा को आज भी जीवंत किए हुए हैं गांव पांचली खुर्द के उत्साही युवाओं की टोली। सदियों से चली आ रही ये परंपरा क्रांतिकारी धनसिंह कोतवाल के समय से भी पुरानी है। बताया जाता है कि अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले धनसिंह कोतवाल कहीं भी रहे, लेकिन होली के मौके पर नगाड़ा परंपरा का निर्वहन करने के लिए गांव आते थे और यहां पर काफी देर तक नगाड़ा बजाते थे। नगाड़ा की धुन पर आज भी पांचली खुद के लोग थिरकने को मजबूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: मार्च के पांच दिनों में 18 वर्ष का रिकार्ड टूटने के बाद अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

पांचली खुद के नीरज शर्मा बताते हैं कि नगाडा़ पार्टी के लोग मूलरूप से होली के गीत और कृष्ण भक्ति के गीत गाते हैं। होली से कुछ दिन पूर्व गांव में ये नगाड़ा परंपरा शुरू हो जाती है। जिसमें नगाड़ा की थाप पर गांव के युवा थिरकते हैं। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक टोली बनाकर शाम के समय नगाड़े बजाते हैं। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। उल्लेखनीय है कि गांव में होली के नजदीक आने के चलते सप्ताहभर पहले नगाड़े बजने शुरू हो जाते हैं। नगाड़ा बजाने के लिए गांव के युवा भी इसे सीखने की प्रैक्टिस करते हैं। गांव के लोग बताते हैं कि गांव में होली के मौके पर नगाड़ा बजाने की परंपरा सदियों पुरानी है। जैसे-जैसे गांव और देश का विकास हुआ और बाजार में अनेक प्रकार के मनोरंजन के साधन आए, लेकिन नगाड़ा बजाने की ये परंपरा मेरठ के इस गांव में आज भी कायम है। आज जहां धार्मिक अवसरों और त्योहारों के मौके पर डीजे की कानफोड़ू धुन असहनीय होती है। वहीं डीजे की धुन को होली के मौके पर पांचली खुद में बजने वाला नगाड़ पूरी टक्कर देता है।

यह भी पढ़ेंः स्वाइन फ्लू और कोरोना के खौफ के बीच बेटियों ने किया ऐसा काम कि हर कोई कर रहा प्रशंसा

होली के तीसरे दिन नगाडा प्रतियोगिता

गांव में होली के तीसरे दिन नगाड़ा प्रतियोगिता होती है। जिसमें दूर-दूर से आने वाले लोग नगाड़ा बजाओ प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। जिसमें प्रथम और दूसरे स्थान पर आने वाले को इनाम दिया जाता है। ये नगाड़ा प्रतियोगिता पूरे दिन चलती है। इसमें मेला भी लगता है।

यह भी पढ़ेंः Swine Flu और Coronavirus के खौफ से मास्क की बढ़ी डिमांड, स्टॉक कम होने पर इतनी कीमत में खरीद रहे लोग

परशुराम के जमाने से नगाड़ा परंपरा

पांचली खुर्द गांव के बुजुर्गों की मानें तो गांव में होली के मौके पर नगाड़ा बजाने की परंपरा भगवान परशुराम के जमाने से चली आ रही है। बताया जाता है कि परशुराम पुरा महादेव आए थे और वहां पर रुके थे। उससे पहले वह पांचली खुर्द से होते हुए जा रहे थे। इस दौरान पांचली खुर्द में होली के मौके पर नगाड़ा बजाया जा रहा था और होली पर गीत गाए जा रहे थे। नगाड़ा आसपास के गांव के लोगों को होली गीतों को गाने और सुनने को बुलाने के लिए बजाया जाता था। वहीं कुछ लोग बताते हैं कि होली के मौके पर एक सप्ताह पूर्व होली की खुशी में नगाड़ा बजाना प्रारंभ कर दिया जाता था।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने कहा- सरकार कोई भी रही हो, हिन्दू-मुस्लिम भाइयों ने हमेशा अमन से रहना पसंद किया

क्रांतिकारी धनसिंह कोतवाल का गांव

पांचली खुर्द महान क्रांतिकारी धनसिंह कोतवाल का गांव हैं। इस गांव के निवासियों ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी। वहीं धनसिंह कोतवाल ने भी अंग्रेजों से जमकर टक्कर ली थी। धनसिंह कोतवाल की तलाश में कई बार अंग्रेज रात में छापेमारी करते थे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते धनसिंह कोतवाल कभी अंगे्रजों के हाथ नहीं आ सके।