शुक्रवार की सुबह से ही डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी डा. एएन सिंह, सीडीओ, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी समेत भारी फोर्स के साथ फ्लैगमार्च प्रारम्भ हुआ और महानगर के विभिन्न चौराहों से होता हुआ निकला। इसके साथ-साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस ने पैदल गश्त की है। अधिकारियों ने इसी दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनसे प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील की। सभी पुलिसकर्मियों को दिन व रात्रि में लगातार भ्रमणशील रहने व किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।