इंस्पेक्टर खरखौदा राजेन्द्र त्यागी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। वहीं, आरोपी ने खुद पर लगे आरोप को झूठा बताया है। उसका कहना है कि उसने दुकान के बाहर खड़े-खड़े ही छात्रा के दांत चेक किये थे, लेकिन उसके परिवार वालों ने अकारण उस पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा दिया। दूसरी ओर थानेदार ने जब किशोरी से बात की तो किशोरी ने बताया कि आरोपी झोलाछाप उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।