मेरठ। छात्राएं सभी क्षेत्रों में आगे निकलने की होड़ में है। वह चाहे अपराध जगत हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र। मेरठ के एक नामी इंटर कालेज की छात्राएं कालेज परिसर में बनीं कैंटीन के बाहर ऐसा गंदा काम रही थी कि जब टीचरों ने देखा तो हड़कंप मच गया। छात्राओं को प्रधानाचार्य के सामने लाया गया। जहां पर पकड़ी गई छात्राओं के परिजनों को बुलाकर उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया और कालेज से नाम काटने की बात कही गई, लेकिन जब परिजनों ने छात्राओं के भविष्य का हवाला दिया तो प्रधानाचार्य ने कुछ दिन तक छात्राओं को कालेज न भेजने की बात कहते हुए अपना पीछा छुड़ा लिया। अभिभावकों ने छात्राओं की जिम्मेदारी ली और फिर भविष्य में इस तरह की हरकत न करने का आश्वासन छात्राओं की ओर से दिया गया।