मेरठ पहुंचे पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि एक और कारण है, जिससे मैं सराकर से नाराज हूं। वो कारण है रिजर्वेशन। उन्होंने कहा कि 27 प्रतिशत पिछड़ी जाति के लिए, 22.5 पर्सेंट SC-ST को आरक्षण मिलता है। इसमें इन जातियों में जो मजबूत हैं वो भी आरक्षण का लाभ ले जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर जो कमजोर जाति है, उनको आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए, हम इसमें वर्गीकरण चाहते हैं। उन्होंन कहा कि चुनाव के समय जो समझौता हुआ था उस पर कोई पहल नहीं हुई, इसलिए मैं सरकार से नाराज हूं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन हमें भारतीय समाज पार्टी नहीं मानता, बल्कि भारतीय जनता पार्टी ही मानता है। हमने कई बार उनसे कहा कि हम भारतीय समाज पार्टी हैं, लेकिन वह इस बात को नहीं मानते। चुनावी समझौते में जो सरकार बनी उसी कोटे का मैं मिनिस्टर हूं। अमित शाह से मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में बदलाव दिखाई दिया है, पहली बार विधानमंडल बैठक में भारतीय समाज पार्टी की अलग से कुर्सी लगी है।