एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि संपूर्ण लॉकडाउन में किसी ने दुकान खोली या फिर सामान बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवेदन और अतिसंवेदनशील इलाकों में रविवार रात से ही पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने शहर के इलाकों का भ्रमण किया। एडीएम सिटी आलोक तिवारी भी शहर का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतरे। उन्होंने मुस्लिम लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी। ईद पर सुरक्षा के इंतजाम और पूर्णत: लॉकडाउन का जायजा लेने के लिए आईजी प्रवीण कुमार इंदिरा चौक, घंटाघर, बेगमपुल समेत शहर के कई चौराहों का निरीक्षण किया।