1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाम से निजात के लिए इस शहर में किया जा रहा यह काम

मेरठ के शहर आैर कैंट क्षेत्र में कर्इ स्थानों पर हटाया अतिक्रमण, टीम का विरोध जताया व्यापारियों ने  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Mar 2018, 4:43 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ शहर में जाम का कारण व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने किया गया अतिक्रमण भी है। जिस कारण आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पडता है। पुलिस विभाग,नगरनिगम, एमडीए और मेरठ केंट ने अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने को हटाने में जुट गए हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जहां कैंट बोर्ड ने बेगमपुल और कैंट एरिया में अतिक्रमण हटाया वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने मेरठ के सबसे व्यस्तम इलाके घंटाघर से लेकर छतरी वाले पीर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान देहलीगेट पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ घंटाघर से छतरी वाले पीर तक सड़क से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण हटवाने के दौरान व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने व्यापारियों की एक नहीं चलने दी और जिन लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ था उनके अतिक्रमण हटाये गए या फिर तोड़ दिए गए।

यह भी पढ़ेंः बिजली के निजीकरण को लेकर हड़ताल, कहा- निजीकरण किसी कीमत पर स्वीकार नहीं

सड़क पर कब्जा करने वालों तोड़े

उन्होंने छतरी वाले पीर से अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान की शुरूआत की। नगर निगम की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सड़क पर कब्जा करके दुकानों के बाहर रखे व्यापारियों के सामान को हटाना शुरू किया तो व्यापारियों ने इसका तीखा विरोध किया। निगम टीम और पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों से दो टूक कहा कि वे या तो अपना सामान दुकान के भीतर रख ले अन्यथा टीम उठाकर ले जाएगी। भविष्य में यदि किसी दुकानदार ने सड़क पर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। जिन लोगों ने समान हटाने का विरोध किया टीम के सख्त तेवर देखकर उन्होंने भी सामान को हटा लिया। दुकानों के बाहर अवैध रूप से रखे काउंटर और जाल आदि निगम के बुलडोजर ने तोड़ दिए आैर इन्हें अपने कब्जे में ले लिया। अप्सरा सिनेमा के बाहर अवैध रूप से बनाई गई लोहे की सीढ़ी को तोड़ने के दौरान पुलिस और नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि इसके माध्यम से ग्र्राहक और वे लोग ऊपर बनी मार्केट में जाते हैं। पुलिस ने इसकी सड़क के अलावा अन्य कहीं दूसरी जगह व्यवस्था करने को कहा। निगम टीम ने सीढ़ियों को तोड़कर अपने कब्जे में ले लिया। टीम के अफसरों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया है। दोबारा से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः गरजे किसान, बोले नहीं माना जाएगा एनजीटी का फरमान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश