
मेरठ. अपराध और महिला सुरक्षा को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई प्रदेश की भाजपा सरकार में हालात और बदतर होते जा रहे हैं। न कही एंटी रोमियो स्क्वॉयड का असर दिख रहा है और नहीं एनकाउंटर का। हालात ये है कि प्रदेश की बेटियां अब सुरक्षा नहीं मिलने से परेशान होकर आत्मदाह करने पर मजबूर हो रही है। मेरठ शहर में मंगलवार को उस समय हाहाकर मच गया, जब छेड़छाड़ से परेशान युवती की शिकायत के बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो परेशान युवती एसएसपी में आत्मदाह करने पहुंच गई। अब से करीब दस दिन पहले भी मेरठ के भावनपुर के पंचगांव पट्टी की कक्षा आठ की छात्रा साक्षी ने छेड़छाड़ से तंग आकर केरोसिन का तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गर्इ थी।