मेरठ. महिला सुरक्षा और क्राइम कंट्रोल के नाम पर सत्ता में आई योगी सरकार में भी महिलाओं और बच्चियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। एक तरफ मनचले दिनदहाड़े बच्चियों को छेढ़ते हैं, वहीं पुलिस भी कारवाई के नाम पर कुछ भी नहीं करती है। हालात ये है कि छेड़छाड़ से परेशान बच्चियों को आत्मदाह जैसे खतरनाक कदम उठाने पड़ रहे हैं। ऐसे ही मनचले से परेशान होकर एक नाबालिक किशोरी ने मेरठ एसएसपी ऑफिस पर आकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लड़की के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर उसकी जान बचाई। आरोप है कि लड़की अपनी शिकायत लेकर कई बार एसएसपी ऑफिस आ चुकी है, पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुआ थी। सुनवाई नहीं होने से आहत लड़की ने आत्मदाह का प्रयास किया, तब जाकर पुलिस वालों का आखें खुली।