उधर पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों को चिन्हित कर लिया है जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इसमें सख्त से सख्त कार्यवाही की बात भी की जा रही है. हालांकि अभी तक इसमें एक आरोपी ही पुलिस की गिरफ्त में आया है जबकि बाकी सभी आरोपी फरार है. फ़िलहाल पुलिस पूरी तरह से घटना की जांच भी कर रही है इस मामले में नदीम मेवाती की तरफ से भी तहरीर दी गई है, जिसमें जाँच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, क्योंकि क्रॉस केस करने के लिए ऐसा किया गया है।