1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर लंदन की जूलिया से हुआ प्यार, व्हाट्सऐप पर हुई बात और फिर….

फेसबुक पर दोस्ती कर गोरी मेम ने एक युवक को ठग लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 5 Aug 2018, 4:04 PM IST

facebook

फेसबुक पर लंदन की जूलिया से हुआ प्यार, व्हाट्सऐप पर हुई बात और फिर....

मेरठ. फेसबुक पर दोस्ती कर गोरी मेम ने एक युवक को ठग लिया। पहले तो दोनों के बीच में फेसबुक पर बातचीत हुई थी। बाद में यह दोस्ती में प्यार में बदल गई। हनीट्रैप में फंसकर युवक से 5.5 लाख रूपये गोरी मेम ने विदेशी करेंसी देने के बहाने ऐंठ लिए। लूटा पिटे युवक ने पुलिस से मामले की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर लेकर पुलिस ने विदेशी महिला के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

यह भी पढ़ें: बीएड की छात्रा ने बारहवीं में पढ़ने वाले छात्र से की कोर्ट मैरिज, अब दोनों को आॅनर किलिंग का खतरा

जानकारी के अनुसार मेरठ के हस्तिनापुर के मवाना कस्बा निवासी रोहित को फेसबुक पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली थी। उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट को कंफर्म कर दिया। रोहित की माने तो 2 जुलाई 2018 को लंदन की जूलिया मॉर्गन ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। फेसबुक प्रोफाइल में उनकी फोटो काफी खूबसुरत दिखाई दे रही थी। बड़ी-बड़ी आंखों वाली हसीना जूलिया की तस्वीरें देखकर रोहित उसपर फिदा हो गए। फेसबुक से हुई दोस्ती जल्द ही वाट्सऐप पर आ गई। जल्द ही उन्हें गोरी मेम से प्यार हो गया। अक्सर उनके बीच में बातचीत होने लगी। बताया गया है कि जूलिया ने पहले ही अपना व्हाट्सऐप नंबर रोहित को दिया था।

ऐसे हुआ फ्रॉड

4 जुलाई 2018 को जूलिया ने रोहित को फोन कर रकम पार्सल के जरिए भेजने की जानकारी दी थी। भारत आने पर खर्च के लिए रुपये की जरुरत होगी। जूलिया ने रोहित से उस रकम को लेकर बैंक में जमा कराने की बात कही थी। उसके एवज में रोहित को कमीशन देने की बात भी कहीं थी। रोहित को जूलिया की कहानी सहीं लगी और उन्होंने जूलिया के आदेश का पालन करना शुरू कर दिया। जूलिया ने लंदन से भेजे गए पार्सल का नंबर व डिटेल भी रोहित को दी थी। 6 जुलाई को रोहित को फोन पर जानकारी मिली थी कि पार्सल आ गया है। उसका ड्यूटी टैक्स 28 हजार रूपये अदा करने है। रोहित की माने तो दिए गए अकाउंट में रकम ट्रॉसफर कर दी गई। 2 दिन बाद दौबारा से रोेहित के पास में फोन आया कि कस्टम विभाग ने रकम को अपने कब्जे में ले लिया और उसे रिलीज कराने के लिए 2.5 लाख रूपये का टैक्स चुकाना है। बाद में रकम ने उसे रकम को जमा करा दिया।

उनसे कई बार में लंदन की जूलिया ने 5.5 लाख रूपये ठग लिए। उसके बाद में उनके बीच में बातचीत भी कम हो गई और पार्सल भी नहीं आया। 20 दिन बाद पार्सल न आने पर उन्होंने जूलिया से बात करने का प्रयास किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह फोन बंद आ रहा था। बाद में उन्हें खुद को ठगा महसूस किया। एएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खुलेआम सड़क पर बेटे के सामने महिला की कर दी बेरहमी से हत्या

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश