मेरठ। जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र से लापता एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक बुधवार की दोपहर से लापता था। युवक के परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं जब परिजनों इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए तो उनके पास हत्यारोपियों का फोन आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर हमने तेरे बेटे को मारा है जो करना है कर ले, अगर पुलिस के चक्कर में पड़ी तो तेरा भी वही हाल होगा जो तेरे बेटे का हुआ है। आरोप है कि इन पांचों युवकों ने अपहरण के बाद युवक की हत्या की है। परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम रामअर्ज ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।