मेरठ। लॉकडाउन के दौरान जिले में अपराधिक घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। थाना इंचौली के एक गांव में किसान के घर में घुसकर हमलावरों ने उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी युवक दनदनाता हुआ घर में घुसा और युवक के सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने थाना इंचौली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।