दरअसल, थाना नौचंदी क्षेत्र के ढबाईनगर में युवती, बाजार से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गली में खड़े युवकों फरमान, रियान, गुलफाम, और समद ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उठा ले जाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने अपने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। युवती के पक्ष से कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इसी दौरान आरोपी पक्ष के युवक तलवार और धारदार हथियार निकाल लाए। युवती के परिवार पर हमला कर दिया। जमकर बवाल और खून खराबा हुआ।