1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्निशमन सप्ताह में यहां लगी चाैथी भीषण आग, लाखों रुपये के कैरम बोर्ड की लकड़ी स्वाहा

मेरठ के मोहकमपुर क्षेत्र में कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, आवासीय कालोनी में फैक्ट्री चलाने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Apr 2018, 7:01 PM IST

meerut

मेरठ। गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। इस समय अग्निशमन पखवाड़ा चल रहा है। अग्निशमन विभाग लोगों को आग से बचाव की जानकारी उपलब्ध करवा रहा है। जिले में एक सप्ताह के भीतर कल रात हुई अग्निकांड की यह चौथी घटना है। कैरम बोर्ड की फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों को आग लगने का पता लगा तो उन्होंने खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग उनके काबू में नहीं आई तो फिर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई।

यह भी पढ़ेंः मेरठ के नीरव मोदी पर 100 करोड़ का कर्ज, 50 दिन से लापता, लेनदार तलाशते ढूंढ़ रहे

यह भी पढ़ेंः यह गैंग र्इ-रिक्शा में बैठकर करता था वारदातें, मुठभेड़ में पकड़ा गया

यह भी पढ़ेंः चार महीने पहले भाजपा के इस कद्दावर नेता ने दी थी यह सलाह, इस पर काम नहीं हुआ तो मिल रही हार!

लाखों रुपये की लकड़ी राख

घटना मेरठ के थाना क्षेत्र के मोहकमपुर इलाके की है। जहां आवासीय कॉलोनी में कैरम बोर्ड की अवैध तरीके से फैक्ट्री बनाई गई है। इस फैकट्री में लाखों रुपए की लकड़ी रखी हुई थी। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फैक्ट्री में आग लग गई। इसके बाद आग की लपटें मकान से बाहर निकलने लगी। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि दमकल विभाग के अधिकारी अब फैक्ट्री पर कार्रवाई करने का मन बना रहे हैं। अग्निकांड में लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया, लेकिन बड़ी बात यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। बड़ा सवाल यही है क्या अग्निशमन विभाग शहर में हादसों का इंतजार करता है। आखिर आवासीय कॉलोनी में इस तरह की फैक्ट्रियां क्यों बनने दी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः होटल में छापा, कूदकर भागी लड़कियों ने ली घरों में शरण

यह भी पढ़ेंः मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ विवाहिता के साथ किया यह काम, अब दे रहा यह धमकी...

आवासीय कालोनी में फैक्ट्रियां हटवाएगा विभाग

अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आबादी के बीच खुली ऐसी फैक्ट्री लोगों की जान के लिए खतरा होती है। जरा सी लापरवाही के कारण इन फैक्ट्रियों में आग लग जाती है। जब तक आग पर काबू पाया जाए तब तक काफी देर हो चुकी होती है। जिले में खुली ऐसी फैक्ट्रियों को चिन्हित कर हटाने का नोटिस दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश