14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेस्ट यूपी के इस प्रतिष्ठित कालेज की कैंटीन में बेटियों को खिलायी जा रही थी ये चीजें, होगी बड़ी कार्रवार्इ

खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की, कर्इ सेंपल लिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Jul 2018, 8:48 PM IST

meerut

वेस्ट यूपी के इस प्रतिष्ठित कालेज की कैंटीन में बेटियों को खिलायी जा रही थी ये चीजें, यहां होने जा रही बड़ी कार्रवार्इ

मेरठ। छात्राओं की सेहत से खिलवाड़ कर रही गर्ल्स कालेजों की कैंटीन पर बुधवार को जिला प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर शहर के प्रतिष्ठित आरजी डिग्री कालेज की कैंटीन पर छापा मारकर वहां बनाई जा रही चाउमीन व सास के सैंपल भरे तथा बिना लाइसेंस चल रही इस कैंटीन को भी बंद करा दिया।

क्लिक करेंः आरजी डिग्री कॉलेज की कैंटीन पर फूड विभाग की छापेमारी

यह भी पढ़ेंः इस बड़े कालेज में मुंह पर कपड़ा बांधकर आने वाली छात्राआें पर रोक, इसके पीछे बतार्इ यह वजह

मानक पूरे होने के बाद ही खुलेगी कैंटीन

खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार को अचानक आरजी कालेज की कैंटीन में छापा मारा तो यहां अफरातफरी मच गर्इ। फूड इंस्पेक्टर अनिल कुमार गंगवार ने बताया कि आरजी डिग्री कालेज में चल रही कैंटीन में छापेमारी के दौरान उन्होंने पाया कि कैंटीन में चारों आेर गंदगी फैली हुई है।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा पर रहेगा सीसीटीवी कैमरे का भी पहरा, इस बार ये व्यवस्थाएं रहेंगी खास

टीम ने कैंटीन के सेंपल लिए

वहां पर ब्रेड-पकौड़े के साथ दी जा रही साॅस भी घटिया क्वालिटी की लग रही थी, इनका सेंपल भर लिया गया है आैर लैब में भेजा रहा है। इसी तरह वहां बनाई जा रही चाउमीन के सेंपल भी भरे गए। इस दौरान यह बात भी प्रकाश में आई की कैंटीन संचालक बिना फूड विभाग के लाइसेंस के कैंटीन चला रहा था। फूूड इंस्पेक्टर अनिल गंगवार ने आरजी कालेज की इस कैंटीन को अगले निर्देश तक के लिए बंद कर दिया है। उनका कहना है कि कैंटीन संचालक लाइसेंस लेने के साथ-साथ जब तक मानक पूरे नहीं करता, तब तक कैंटीन बंद रहेगी। गौरतलब बात यह है कि आरजी डिग्री कालेज वेस्ट यूपी का छात्राआें का प्रतिष्ठित कालेज है तथा वहां पर जिस प्रकार से खाने की कैंटीन का हाल देखने को मिला उससे एक बात तो साफ है कि कैंटीन संचालक के खिलाफ फूड डिपार्टमेंट कड़ी कार्रवार्इ के मूड में है आैर कालेज प्रशासन को सबक लेने की जरूरत है कि वह छात्राआें की सेहत से खिलवाड़ न करे।