Meerut today News: मेरठ की राजनीति में अखलाक परिवार का बड़ा नाम रहा है। हाजी अखलाक मेरठ की राजनीति से जुड़े रहे और वो समाजवादी पार्टी से विधायक बनें। 80 और 90 के दशक में जब भी मेरठ में सांप्रदायिक दंगे हुए हाजी अखलाक ने सांप्रदायिक सोहार्द कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाजी अखलाक की राजनीति रसूख पर ही उनका बेटा शाहिद अखलाक मेरठ में प्रतिष्ठित नगर निगम के चुनाव में मेयर बना। हाजी अखलाक के बाद शाहिद अखलाक ने मेरठ में पिता की राजनीति विरासत को आगे बढाया और मेरठ लोकसभा सीट से बसपा के चुनाव चिंह पर जीतकर मेरठ के सांसद बना। सांसद बनने के बाद शाहिद अखलाक किन्हीं ना किन्हीं कारणों से सुर्खियों में बने रहे। अब शाहिद अखलाक का बेटा दानिश अखलाक अपने कारनामों के कारण अखलाक खानदान की राजनीति विरासत विवादों में है। कुछ माह पूर्व दानिश अखलाक का एक मामला रेंस्टोरेट में पिस्टल तानने का सामने आया था। जिसमें मेरठ पुलिस ने लीपापोती की थी। आरोप है कि दानिश अखलाक कई बार सरेआम कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग कर चुका है। इस मामले में भी कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। अब मेरठ से बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। ये आरोप दिल्ली की एक युवती द्वारा लगाया गया है। इस मामले में तीन दिन बाद भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।